लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चिंता की कोई बात नहीं: डॉ. हर्षवर्धन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 11, 2018 22:43 IST

लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोवर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी के बाद सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून। लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोवर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी के बाद सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक अब अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत में पहले से सुधार है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें कल यानी मंगलवार तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। 

अटल बिहारी बाजपेयी की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत पहले से काफी बेहतर चिंता करने की कोई बात नहीं है। 

यह भी पढ़ें: पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को आज रात नहीं मिलेगा डिस्चार्ज, AIIMS में पीएम मोदी सहित शाह मौजूद

वहीं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि, उन्हें यूरीन इन्फेक्शन के चलते भर्ती किया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। उम्मीद है कि कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इससे पहले अस्पताल ने कहा था कि उन्हें नियमित जांच और परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें लोवर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में हैं और उनका डायलिसिस चल रहा है।  

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार , एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण कर रही है। अटल की तबियत का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता एम्स पहुंचे।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज