लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली मंजू वर्मा और उनके पति पर लटकी गिरफ्तारी तलवार 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2018 14:39 IST

मुजफ्फरपुर मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 17 अगस्त को मंजू वर्मा के बेगूसराय जिले के आवास पर छापेमारी की थी तो उस दौरान 50 कारतूस बरामद किए गए थे।

Open in App

पटना, 22 अगस्तःबिहारे के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाली पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। दरअसल, मंजू वर्मा पर अवैध कारतूस रखने का आरोप है। ऐसे में आर्म्स एक्ट के तहत उन दोनों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 17 अगस्त को मंजू वर्मा के बेगूसराय जिले के आवास पर छापेमारी की थी तो उस दौरान 50 कारतूस बरामद किए गए थे। इस मामले में सीबीआई के डीएसपी ने चेरिया बरियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। 

बेगूसराय पुलिस ने जब्‍त किए गए सभी कारतूसों को जांच के लिए पटना के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा था। जहां जांच में पता चला कि बरामद किए गए सभी कारतूस अवैध हैं। बेगूसराय के एसपी आदित्य कुमार ने कहा जांच रिपोर्ट में पता चला है कि मंजू वर्मा के घर से जितने भी कारतूस बरामद किए गए हैं, वे सभी अवैध हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि जिला पुलिस को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट मिलते ही पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। वहीं एसपी ने यह भी बताया कि मंजू वर्मा के पुत्र ने मंगलवार को उनसे मिलकर गुहार लगाई है कि उनके घर से बरामद किए गए कारतूस उनके नहीं हैं। एसपी ने बताया कि उन्होंने मंजू वर्मा के पुत्र को उक्त बातें लिखित रूप से देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके द्वारा लिखित आवेदन दी जाती है तो उस आवेदन के आलोक में भी जांच कराई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विगत शुक्रवार को मंजू वर्मा के श्रीपुर के अर्जुन टोला स्थित आवास पर सीबीआइ की छापेमारी के दौरान पचास राउंड कारतूस बरामद किए गए थे। सीबीआई ने पूर्व मंत्री के घर में रखे एक बॉक्स से 32 बोर के 15 कारतूस, 8 एमएम बोर के 10 कारतूस, 7.62 बोर के 19 कारतूस एवं थ्री नोट थ्री बोर के छह कारतूस बरामद किए थे। उक्त सभी कारतूस प्रतिबंधित श्रेणी के हैं। 

एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियारों में इस्तेमाल होने वाले ये कारतूस सामान्य लोगों के लिए प्रतिबंधित हैं। इस मामले में सीबीआई ने मंजू वर्मा और उनके पति से पूछताछ भी की थी। लेकिन उन्होंने सीबीआई अधिकारियों को इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। 

वहीं, एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मंजू वर्मा को कुल 16 अंगरक्षक व हाउसगार्ड उपलब्ध कराए गए थे। इनमें 1/4 को हाउसगार्ड, 1/4 स्कॉर्ट पार्टी, तीन अंगरक्षक और तीन विशेष शाखा के अंगरक्षक उपलब्ध कराए गए थे। इनमें दो अंगरक्षक एसएलआर से लैस थे। लेकिन दोनों ही एसएलआरधारी अंगरक्षकों की गोलियों का जब हिसाब किया गया तो वे ठीक पाए गए। ऐसे में सवाल उठता है कि मंजू वर्मा के घर प्रतिबंधित श्रेणी के कारतूस कहां से आए? 

यहां बता दें कि बीते दिनों ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम में 34 नाबालिक लडकियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। आरोप था कि इस मामले के मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बीच बातचीत होती थी। इन आरोपों के बीच नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री मंजू वर्मा ने 8 अगस्त को समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीबीआई ने मंजू वर्मा के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई