लाइव न्यूज़ :

'मैं दो दिन बाद किसी पार्टी में शामिल होने पर अपना रुख साफ करूंगा', भविष्य की योजना पर बोले अशोक चव्हाण

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2024 15:31 IST

अशोक चव्हाण ने अपने इस चौंकाने वाले कदम को लेकर मीडिया को बताया कि मैंने कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को पार्टी के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायक पद के अलावा कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा दिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में एलओपी विजय वडेट्टीवार ने कहा, "अशोक चव्हाण का इस्तीफा चौंकाने वाला है। अचानक इस्तीफे का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मेरे साथ इस पर चर्चा नहीं की। मैंने उनके साथ 16 साल तक काम किया है। वह इसका कारण बताएंगे।" उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी पार्टी (कांग्रेस) को तोड़ रही है...मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे।"

अशोक चव्हाण ने अपने इस चौंकाने वाले कदम को लेकर मीडिया को बताया कि मैंने कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने अपने भविष्य के फैसले पर कोई बात नहीं की। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा, ''मैंने विधायक के तौर पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा स्पीकर को दे दिया है। मैंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अभी फैसला नहीं किया है किसी पार्टी में शामिल होने के लिए। मैं दो दिन बाद किसी पार्टी में शामिल होने पर अपना रुख साफ करूंगा।'

टॅग्स :Ashok Chavanकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज