लाइव न्यूज़ :

10 बार लोकसभा सांसद रहे थे सोमनाथ चटर्जी, ममता बनर्जी ने चखाया था हार का स्वाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 13, 2018 12:26 IST

लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में दौरा पड़ने से निधन हुआ। 13 अगस्त को उन्होंने कोलकता के प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांसें लीं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 13 अगस्त को उन्होंने कोलकता के प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें कोलकता के अस्पताल में 10 अगस्त से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 

असम में हुआ था जन्म 

सोमनाथ चटर्जी का जन्म 1929 में तेजपुर, असम में हुआ था। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के पिता निर्मल चंद्र चटर्जी जानेमाने एडवोकेट और कोलकाता हाई कोर्ट के जज भी रहे थे। चटर्जी ने स्कूली शिक्षा मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल से किया। इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से 1952 से बीए किया और 1957 एमए किया। सोमनाथ चटर्जी को 2007 में कॉलेज द्वारा मानद फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। 

राजनीतिक करियर की शुरुआत

सोमनाथ चटर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से 1968 में की थी। वह सीपीएम के साथ 2008 तक जुड़े रहे। 

10 बार बने सांसद 

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के नाम सबसे लंबे समय तक सांसद रहने का रिकॉर्ड है। 1971 में वह पहली बार सांसद चुने गए।  1971 से 2009 तक लोकसभा सांसद रहे थे। इन्हें 1996 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार ( Outstanding Parliamentarian Award) से भी नवाजा गया था।

सीपीएम ने पार्टी से निकाल दिया

वर्ष 2008 में भारत-अमेरिका परमाणु समझौता विधेयक के विरोध में सीपीएम ने तत्कालीन मनमोहन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। तब सोमनाथ चटर्जी लोकसभा अध्यक्ष थे। पार्टी ने उन्हें स्पीकर पद छोड़ देने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद सीपीएम ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।  वह 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे। 

जब ममता बनर्जी से हार गए चुनाव 

अपने करीब चार दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में चटर्जी को केवल एक बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। साल 1984 में जादवपुर सीट से उन्हें ममता बनर्जी ने हरा दिया था। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सोमनाथ चटर्जीकोलकातालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी