लाइव न्यूज़ :

अंबाती रायडू ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ी, एक हफ्ते पहले ही सीएम जगन की उपस्थिति में शामिल हुए थे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 6, 2024 14:17 IST

यह फैसला पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पार्टी में शामिल होने के ठीक एक सप्ताह बाद आया है। विजयवाड़ा में सीएम कार्यालय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में रायडू को पार्टी में शामिल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने वाईएसआरसीपी छोड़ दीपार्टी में शामिल होने के एक हफ्ते बाद वाईएसआरसीपी छोड़ दी रायडू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि वह कुछ समय के लिए राजनीति से ब्रेक लेंगे

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने शनिवार सुबह युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) छोड़ने की घोषणा की। अंबाती रायडू का ये फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही वाईएसआरसीपी ज्वाईन की थी। रायडू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि वह कुछ समय के लिए राजनीति से ब्रेक लेंगे।

उन्होंने लिखा, "यह सभी को सूचित करने के लिए है कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है। आगे की कार्रवाई के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा।"

यह फैसला पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पार्टी में शामिल होने के ठीक एक सप्ताह बाद आया है। विजयवाड़ा में सीएम कार्यालय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में रायडू को पार्टी में शामिल किया गया था। इस दौरान आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया था। कार्यक्रम का एक वीडियो वाईएसआरसीपी के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया गया था। हालांकि अब रायडू का मन कुछ दिनों में ही राजनीति से उचट गया है।

अंबाती रायडू जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे तब पार्टी की तरफ से एक्स पर इसकी जोकर-शोर से घोषणा की गई थी। पार्टी ने लिखा था, "प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायुडू सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री वाईएस जगन की उपस्थिति में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।"

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीज़न के बाद रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।  उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की भी घोषणा की थी। अंबाती रायडू ने भारतीय क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था और आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहे थे।

टॅग्स :अंबाती रायुडूआंध्र प्रदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टीJagan Mohan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?