लाइव न्यूज़ :

WATCH: "भाजपा को छोड़ देश के किसी भी पार्टी को करूंगा समर्थन...', बोले सत्यपाल मलिक, विपक्षी एकजुटता पर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: April 29, 2023 21:13 IST

लोकमत हिंदी को दिए इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के बारे में भी बोला है। उन्होंने कहा है कि वे भाजपा में इतने शक्तिशाली नेता है कि उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत हिंदी को दिए इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने विपक्षी एकजुटता पर बोला है। उन्होंने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टी अगर एक हो जाए तो भाजपा को हराया जा सकता है। पूर्व राज्यपाल ने भाजपा को छोड़ देश के किसी भी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है।

नई दिल्ली:  लोकमत हिंदी को दिए गए इंटरव्यू में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विपक्षी पार्टियों के एक होने पर भी बोला है। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया है कि आपने सभी विपक्षी पार्टियों को यह कहा है कि वे आपस में मिल कर भाजपा के खिलाफ लड़े तो इस पर सत्यपाल मलिक ने अपना जवाब दिया है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि ये वी पी सिंह ने किया था और ये फूल प्रूफ है। उनके अनुसार, जमीनी तौर पर सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ना आसान है और ऐसा हो रहा है। पूर्व राज्यपाल ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना कोई मुश्किल बात नहीं है और ये हो रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर जितनी भी भारत में विपक्षी पार्टियों में आपस में समझ सही हो तो बीजेपी के खिलाफ लड़ा जा सकता है। 

किसी पार्टी में शामिल होने पर क्या बोले पूर्व राज्यपाल

लोकमत हिंदी से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा है कि वह भविष्य में किसी भी पार्टी के साथ नहीं जुड़ेंगे और न ही वे कोई चुनाव लड़ेंगे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वे न तो किसी पार्टी में शामिल होंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे लेकिन भाजपा को छोड़ कर वे देश के किसी भी पार्टी को बीजेपी के खिलाफ आगे बढ़ने में उनकी मदद करेंगे। 

बृज भूषण शरण सिंह को लेकर क्या बोले पूर्व राज्यपाल

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जो खिलाड़ी जंतर मंतर पर धरने पर है इस पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि वे गलत कर रहे है और उनके खिलाफ 50 केस है। लेकिन वे भाजपा में इतने शक्तिशाली है कि उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। 

बता दें कि इससे पहले सत्यपाल मलिक ने जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों से मुलाकात भी की थी और उनका समर्थन देने की बात कही थी।  

टॅग्स :Satya Pal Malikबृज भूषण शरण सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार