लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव से मगही भाषा में कहा, 'तेजस्वी बाबू बिहार में फेर से शराब चालू करवा देहू'

By शिवेंद्र राय | Updated: January 28, 2023 15:13 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने एक बार फिर से राज्य में लागू शराबबंदी पर निशाना साधा है। बोधगया में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने ही जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर शराबबंदी समाप्त हो जाती है तो पर्यटन में 10 गुना वृद्धि होगी। इसलिए हम मुख्यमंत्री नीतीश जी से शराबबंदी को समाप्त करने के लिए मांग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के सामने ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी पर निशाना साधाकहा- अगर शराबबंदी समाप्त हो जाती है तो पर्यटन में 10 गुना वृद्धि होगीकहा- बिहार में देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन वह रुकते नहीं हैं

पटना: बिहार में शराबबंदी लागू रहने पर पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने एक बार फिर पर निशाना साधा है। बोधगया में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने ही जीतन राम मांझी ने खुले मंच से फिर बिहार में शराबबंदी समाप्त करने की मांग उठाई। मांझी ने मगही भाषा में कहा, "तेजस्वी बाबू बिहार में फेर से शराब चालू करवा देहू, एकरा बारे में मुख्यमंत्री जी से भी बात करहु।" 

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कहते रहे हैं कि शराबबंदी कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। लेकिन दूसरी तरफ उनके ही गठबंधन में शामिल दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार शराब चालू करवाने की मांग कर रहे हैं। बोधगया के कालचक्र मैदान में तेजस्वी यादव के सामने जीतन राम मांझी ने खुले मंच से शराबबंदी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं। लेकिन वह रुकते नहीं हैं। यहां कुछ घंटे समय बिताने के बाद वे बनारस और पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग जा रहे हैं। इससे राज्य के राजस्व का नुकसान होगा। 

जीतन राम मांझी ने कहा कि जब बाहर के पर्यटक रुकेंगे ही नहीं तो विदेशी मुद्रा से राजस्व कैसे बढ़ेगा? उन्होंने कहा कि अगर शराबबंदी समाप्त हो जाती है तो पर्यटन में 10 गुना वृद्धि होगी। इसलिए हम मुख्यमंत्री नीतीश जी से शराबबंदी को समाप्त करने के लिए मांग करेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी से भी कह रहे हैं, इसे समाप्त करने के लिए उन्हें कहें। प्रतिबंध लगाने से बोधगया का पर्यटन घट गया है।

 मांझी ने आगे कहा, ‘अति सर्वत्र वर्जयेत’, नींबू ज्यादा निचोड़ने से तीखा हो जाता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी भी कहें और हम भी कहेगें। बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कहने से नहीं बल्कि विदेशी मेहमानों को खाने-पीने के चीजों के प्रबंध करने से कहलाएगा। इससे पहले भी जीतनराम मांझी शराबबंदी पर सवाल उठा चुके हैं।

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार