लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के पूर्व निदेशक विजयराम राव का निधन, चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में भी कर चुके है काम, जानें इनके बारे में

By आजाद खान | Updated: March 14, 2023 10:30 IST

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्ति के बाद, विजयराम राव ने एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह तेलंगाना राज्य के गठन के बाद सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (तत्कालीन टीआरएस) में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के पूर्व निदेशक विजयराम राव का निधन हो गया है। आई के पूर्व निदेशक विजयराम राव का निधन हो गया है। ऐसे में सीएम चंद्रशेखर राव, नायडू, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने राव की मौत पर शोक जताया है।

हैदराबाद: अविभाजित आंध्र प्रदेश में मंत्री रह चुके एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक के विजयराम राव का मस्तिष्क संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि राव को दोपहर में अस्पताल ले जाया गया और शाम साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया है। आपको बता दें कि राव का अंतिम संस्कार लुंडी महाप्रस्थान में होगा।

चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में भी काम कर चुके है विजयराम राव

आपको बता दें कि सेवानिवृत्ति के बाद, विजयराम राव ने एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह तेलंगाना राज्य के गठन के बाद सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (तत्कालीन टीआरएस) में शामिल हो गए थे। 

ऐसे में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, नायडू, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने विजयराम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजकीय सम्मान के साथ विजयराम राव का अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया है। 

कौन थे विजयराम राव 

विजयराम राव का जन्म तेलंगाना के वारंगल जिले के एतुरु नगरम में हुआ था। राव ने अपनी पढ़ाई यानी उच्च शिक्षा एपी (नेल्लोर) से की थी क्योंकि इनके परिवार का जन्म हुआ था। इसके बाद राव ने मद्रास विश्वविद्यालय से बीए किया और फिर वे नौकरी करने लगे। उन्हें सबसे पहली नौकरी अक्टूबर 1958 में करीमनगर एस.आर.आर.कॉलेज में बतौर लेक्चरर नौकरी मिली थी। 

इसके साथ वे सिविल की भी तैयारी करते थे और साल 1959 में उन्होंने सिविल में क्वालीफाई कर लिया था जिसके बाद उन्हें ट्रेनिंग दी गई थी और वो चित्तूर एएसपी का पद संभाले थे। सीबीआई के निदेशक के रूप में काम करते हुए राव ने हवाला घोटाला, बाबरी मस्जिद विध्वंस, इसरो जासूसी मामले और मुंबई विस्फोट जैसे मामलों की जांच भी की थी और वे इसके लिए काफी चर्चित भी हुए थे। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :सीबीआईकांग्रेसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार