लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पूर्व भाजपा सांसद ने तीन मेहमानों और ड्राइवर के अपहरण का दावा किया, पुलिस जांच में जुटी

By विशाल कुमार | Updated: March 2, 2022 11:01 IST

पुलिस को एक शिकायत मिली जिसमें दावा किया गया है कि रेड्डी के मध्य दिल्ली के फ्लैट में रह रहे चार लोगों का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। इनमें से तीन पूर्व सांसद के मेहमान थे तथा तिलक थापा उनका चालक था। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में रहते हैं आंध्र प्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी। इनमें से तीन पूर्व सांसद के मेहमान थे तथा तिलक थापा उनका चालक था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में आंध्र प्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के आवास पर रह रहे तीन मेहमान और उनके चालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस को एक शिकायत मिली जिसमें दावा किया गया है कि रेड्डी के मध्य दिल्ली के फ्लैट में रह रहे चार लोगों का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। इनमें से तीन पूर्व सांसद के मेहमान थे तथा तिलक थापा उनका चालक था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में मेरे आवास पर चौंकाने वाली घटना। मेरे निजी ड्राइवर थापा और सामाजिक कार्यकर्ता रवि मुन्नूर का कल रात अपहरण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

पूर्व सांसद ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें अज्ञात लोगों को एक कार में सवार चार लोगों को धक्का देकर बैठाते हुए दिखाया गया है। रेड्डी का दावा है कि यह अपहरण का सीसीटीवी फुटेज है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसBJPआंध्र प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर