लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: December 20, 2021 14:30 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना करने के लिए चर्चित भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा)में शामिल हो गएं। सपा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सपा ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सपा का बढ़ता कारवां, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) के नेतृत्व में आस्था जताते हुये बलिया के चिल्कहार विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ सपा में शामिल। आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।'' सपा ने सिंह के पार्टी में शामिल होने की तस्वीर भी ट्वीट के साथ साझा की है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राम इकबाल सिंह चिल्कहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

वहीं, वर्ष 2008 में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद, चिल्कहार सीट का अस्तित्व समाप्त हो गया था। राम इकबाल अक्सर अपने बयानों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते रहें हैं। उनके बयानों से यह अटकले पहले से लगायी जा रही थी वह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने 14 अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर लखीमपुर खीरी हिंसा के पीछे होने का आरोप लगाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। सिंह ने इससे पहले कहा था कि राज्य में नौकरशाह सरकार चला रहे हैं और उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा दूसरी कोविड लहर से निपटने के तरीके पर भी सवालिया निशान लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो