लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू हुए कोविड-19 से संक्रमित, घर पर हुए क्वारंटीन, कहा- संपर्क में आए लोग जांच कराएं

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2022 11:43 IST

चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया- मैंने हल्के लक्षणों के साथ COVID के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू कोरोना से संक्रमित हो गए हैंआंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नायडू ने मंगलवाल को ट्वीट पर इसकी जानकारी दी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।  उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।

चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया- मैंने हल्के लक्षणों के साथ COVID के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए थे, वे जल्द से जल्द अपना परीक्षण करवाएं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।

गौरतलब है कि देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में तेजी आई है। कई राज्यों मे सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं। बात करें आंध्र प्रदेश की तो राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 4,570 नए मामले सामने आए और एक संक्रमित की मौत हो गई। पॉजिटिविटी दर पिछले दिन 13.89 प्रतिशत से बढ़कर 15.22 प्रतिशत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक यह आठ महीने से अधिक समय में सबसे अधिक पॉजिटिविटी दर है। राज्य में सक्रिय मामले भी बढ़कर 26,770 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक संक्रमित की मौत भी हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 14,510 हो गई।

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूतेलगु देशम पार्टीआंध्र प्रदेशकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह