लाइव न्यूज़ :

विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस शुरू करने से पहले लेनी होगी यूजीसी की मंजूरी, फुल टाइम कोर्सेज केवल क्लास में ही होगी, जानें पूरा ड्राफ्ट गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 14:15 IST

मामले में बोलते हुए यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा है कि विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए यूजीसी की मंजूरी की जरूरत होगी तथा उन्हें शुरू में 10 साल के लिए ही मंजूरी दी जाएगी। मामले में उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘विदेश से कोष का आदान-प्रदान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देयूजीसी के अध्यक्ष ने विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस शुरू करने पर बोला है। उन्होंने कहा है कि इन विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस शुरु करने से पहले यूजीसी से मंजूरी लेनी होगी। यही नहीं यूजीसी के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि ऑनलाइन नहीं बल्कि फुल टाइम कोर्सेज केवल यहां के क्लास में ही होगी।

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए यूजीसी से मंजूरी लेनी होगी, प्रारंभ में इन्हें 10 साल के लिये मंजूरी दी जायेगी तथा उन्हें दाखिला प्रक्रिया, फीस ढांचा तय करने की छूट होगी। 

कुमार ने यूजीसी (भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों का परिसर स्थापित करने एवं परिचालन करने) संबंधी नियमन 2023 पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान यह बात कही है। 

विदेशी विश्वविद्यालयों पर क्या बोले यूजीसी के अध्यक्ष

इस पर बोलते हुए कुमार ने कहा, ‘‘भारत में परिसर स्थापित करने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों को अपनी स्वयं की प्रवेश प्रक्रिया तैयार करने की छूट होगी। ये संस्थान फीस ढांचा तय कर सकते हैं।’’ यूजीसी के अध्यक्ष ने बताया कि यूरोप के कुछ देशों के विश्वविद्यालयों ने भारत में परिसर स्थापित करने में रूचि दिखाई है। 

मामले में उन्होंने आगे कहा है कि चूंकि विदेशी विश्वविद्यालय भारत सरकार से वित्त पोषित संस्थान नहीं हैं, ऐसे में उनकी दाखिला प्रक्रिया, फीस ढांचे के निर्धारण में यूजीसी की भूमिका नहीं होगी। कुमार ने कहा, ‘‘विदेशी विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके भारतीय परिसरों में प्रदान की जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता, उनके मुख्य परिसर में दी जाने वाली शिक्षा के समान ही गुणवत्तापूर्ण हो।’’ 

शुरुआत में इन विदेशी विश्वविद्यालयों को 10 साल की मिलेगी मंजूरी

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा है कि विदेशी विश्वविद्यालय, भारत में शैक्षणिक संस्थानों के साथ गठजोड़ करके परिसर स्थापित कर सकते हैं। यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए यूजीसी की मंजूरी की जरूरत होगी तथा उन्हें शुरू में 10 साल के लिए ही मंजूरी दी जाएगी। 

मामले में उन्होंने आगे कहा, ‘‘विदेश से कोष का आदान-प्रदान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत होगा।’’ कुमार ने यह भी कहा है कि भारत में परिसर स्थापित करने वाले विदेशी विश्वविद्यालय केवल परिसर में प्रत्यक्ष कक्षाओं के लिए पूर्णकालिक कार्यक्रम पेश कर सकते हैं, ऑनलाइन माध्यम या दूरस्थ शिक्षा माध्यम से नहीं। 

क्या इन विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों में लागू होगी आरक्षण नीति?

यह पूछे जाने पर कि क्या इन विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों में आरक्षण नीति लागू होगी, कुमार ने कहा कि दाखिले संबंधी नीति निर्धारण के बारे में निर्णय विदेशी विश्वविद्यलय करेंगे तथा इसमें यूजीसी की भूमिका नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया और छात्रों की जरूरतों का आकलन करने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था हो सकती है, जैसा कि विदेशों में विश्वविद्यालयों में होता है।  

टॅग्स :यूजीसीUniversityएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल