लाइव न्यूज़ :

विदेश सेवा संस्थान का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर नहीं, जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा जाएः कर्ण सिंह

By भाषा | Updated: February 14, 2020 20:51 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ कर्ण सिंह ने एक बयान में कहा कि संस्थान का नाम बदलना उपयुक्त नहीं है और अगर बदलना है तो इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा जाए क्योंकि उन्होंने आधुनिक भारतीय विदेश सेवा की बुनियाद रखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के अनुसार यह निर्णय पूर्व विदेश मंत्री के सम्मान स्वरूप लिया गया है।पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा जाए क्योंकि उन्होंने आधुनिक भारतीय विदेश सेवा की बुनियाद रखी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने विदेश सेवा संस्थान का नाम पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ ने एक बयान में कहा कि संस्थान का नाम बदलना उपयुक्त नहीं है और अगर बदलना है तो इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा जाए क्योंकि उन्होंने आधुनिक भारतीय विदेश सेवा की बुनियाद रखी थी।

उन्होंने कहा कि वह सुषमा का बहुत सम्मान करते हैं और उनके साथ वर्षों तक काम किया जब वह विदेश मामले की संसदीय समिति की अध्यक्ष थीं। दरअसल, सरकार ने दुनियाभर में फैले भारतीय समुदाय से सम्पर्क के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र ‘प्रवासी भारतीय केंद्र’ का नामकरण ‘सुषमा स्वराज भवन’ और विदेश सेवा संस्थान का नाम बदलकर सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस करने का फैसला किया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह निर्णय पूर्व विदेश मंत्री के सम्मान स्वरूप लिया गया है जो दुनियाभर में फैले भारतीय समुदाय से सम्पर्क और उनके प्रति करूणा के लिये जानी जाती थी । ये दोनों संस्थान राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हैं। 

टॅग्स :दिल्लीजवाहरलाल नेहरूसुषमा स्वराजनरेंद्र मोदीजयशंकरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला