लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला अफगानिस्तान में सड़क परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हुए शामिल

By भाषा | Updated: February 29, 2020 17:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देहर्षवर्धन श्रृंगला ने अफगानिस्तान के वित्तमंत्री से मुलाकात कीश्रृंगला शुक्रवार को काबुल गए थे

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को अफगानिस्तान के कार्यकारी वित्त मंत्री अब्दुल हबीब जदरान और उप परिवहन मंत्री मोहम्मद जकरिया से मुलाकात की तथा भारत के सहयोग से संचालित होने वाली सड़क परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत, अफगानिस्तान के साथ आर्थिक एवं मानव संसाधन विकास गठजोड़ के लिए प्रतिबद्ध है। कुमार ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कार्यकारी वित्त मंत्री अब्दुल हबीब जदरान और उप परिवहन मंत्री मोहम्मद जकरिया से मुलाकात की। वह भारत के सहयोग से अफगानिस्तान के बामियान और मजार ए शरीफ प्रांत में संचालित होने वाली सड़क परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए।’’

गौरतलब है कि श्रृंगला शुक्रवार को काबुल गए थे और उन्होंने स्थिर एवं शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के लिए भारत के समर्थन के बारे में अफगानिस्तान के नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पत्र सौंपा। गौरतलब है कि अमेरिका और तालिबान कुछ ही घंटों में दोहा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब