लाइव न्यूज़ :

भारत में 11 दिनों में तीसरी बार कोविड टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 11 दिनों में तीसरी बार - सोमवार को कोविड -19 टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी और इसके साथ ही में देश में अब तक दी गयी खुराक की कुल संख्या 69.68 करोड़ से अधिक हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, "सितंबर की शुरुआत एक उच्च स्तर के साथ हुयी है और भारत ने आज एक करोड़ कोविड टीकाकरण को छू लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।"

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुल 1,05,76,911 खुराक दी गयी। उन्होंने कहा कि देर रात तक दिन भर के अंतिम आंकड़ों के संकलन के साथ यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने शाम सात बजे तक मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में अब तक 53,29,27,201 लाभार्थियों को कोविड टीकों की पहली खुराक और 16,39,69,127 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक कुल मिलाकर, 18-44 आयु वर्ग के 27,64,10,694 लोगों को पहली खुराक और 3,57,76,726 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

मांडविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सुरक्षा उनकी, जो हमें सुरक्षित रखते है। कच्छ में तैनात सुरक्षा बलों का पूर्ण टीकाकरण एवं उनके परिवार को कोविड से बचाव के लिये टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो