लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में लगातार सातवें दिन संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 08:48 IST

Open in App

कोहिमा, 13 जून नगालैंड में शनिवार को लगातार सातवें दिन कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से 96 लोग संक्रमित हुए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,562 हो गयी, वहीं 235 लोग स्वस्थ हुए। संक्रमण से तीन लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर शुक्रवार के 79.20 प्रतिशत से सुधरकर 79.88 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण से अब तक 18,822 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य के एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ न्यानथुंग किकोन ने बताया, ‘‘शनिवार को 96 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 38 कोहिमा से, 26 दीमापुर से, 20 मोकोचुंग से, तुएनसांग और जुनहेबोटो से चार-चार, मोन और फेक जिलों से दो-दो मामले हैं।’’

उन्होंने बताया कि नगालैंड में वर्तमान में 3,633 मरीज उपचाराधीन हैं। दीमापुर में कोविड-19 से तीन मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 448 हो गयी है। इनमें से 14 लोग अन्य रोग से ग्रस्त थे। कुल 659 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

डॉ किकोन ने बताया कि अब तक 2,06,708 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थुर ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 2,80,865 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 54,690 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल