लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया ऐसा ट्वीट, भड़के मालदीव ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 12:11 IST

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में स्वामी ने मालदीव को लेकर एक ट्वीट किया है जिसने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में स्वामी ने मालदीव को लेकर एक ट्वीट किया है जिसने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वामी के ट्वीट के कारण मालदीव के विदेश सचिव अहमद सरीर ने भारतीय हाई कमिश्नर अखिलेश मिश्रा को इस समन किया है।

खबर के अनुसार, मालदीव के विदेश सचिव ने स्वामी के ट्वीट पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और  मालदीव की सरकार ने आधिकारिक रूप में भारत सरकार से स्वामी के बयान पर चिंता व्यक्त की है और इसे चौंकाने वाला बताया है।

दरअसल 24 अगस्त को सुब्रमण्यण स्वामी ने एक ट्वीट किया था। स्वामी ने ट्वीट करके लिखा कि अगर मालदीव में चुनाव के दौरान गड़बड़ी होती है तो भारत को हमला बोल देना चाहिए।

इसी ट्वीट से मालदीव खासा नाराज है। वहीं, भारत सरकार के उनके इस ट्वीट पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया था और निजी विचार करारे हुए कहा था कि वह किसी को कुछ कहने से नहीं रोक सकते हैं। ऐसे में स्वामी के इस ट्वीट के बाद कई मालदीव के नागरिकों ने ट्विटर पर ही रोष जाहिर किया।ॉ

वहीं, अब मामला बढ़ने के बाद स्वामी ने कहा है कि मालदीव में भारतीय नागरिकों का बुरा व्यवहार नहीं किया जा सकता है। मेरी राय है कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी है जिसके लिए आक्रमण जरूरी है। मैं सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं करता हूं। गौरतलब है कि भारत और मालदीव के रिश्ते यामीन द्वारा फरवरी माह में लगाए गए आपातकाल के बाद से खराब हुए हैं।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र