लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी की एक अपील पर हिंदुस्तानी सांसदों के लिये खड़ी हो गई एनआरजी स्टेडियम की पूरी भीड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 06:12 IST

पीएम मोदी ने कहा अब समय आ गया है कि आतंकवाद और आतंकवाद को बढावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाय। मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि प्रेसिडेंट ट्रंप पूरी मजूबती के साथ आंतंक के खिलाफ खड़े हुये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा, “अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद एवं अलगाववाद को बढ़ावा दिया।”पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पार्लियामेंट के अपर हाउस लोअर हाउस में घंटो आर्टिकल 370 पर चर्चा हुयी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के भारत के फैसले से वे लोग परेशान हैं जो अपने ही देश को नहीं संभाल पा रहे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ ‘‘निर्णायक लड़ाई’’ का भी आह्वान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह बात कही। 

आर्टिकल 370 को लेकर भी पीएम मोदी ने कहा कि देश के सामने 70 साल से एक और बड़ा चैलेंज था जिसे कुछ दिन पहले भारत ने ‘‘फेयरवेल’’ दे दिया है। आप समझ गये...ये विषय है आर्टिकल 370 का। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही एनआरजी स्टेडियम में बैठे करीब 50 लोगों ने तालियां बजाकर मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पार्लियामेंट के अपर हाउस लोअर हाउस में घंटो इस पर चर्चा हुयी है। भारत में हमारी पार्टी के पास भारत में बहुमत नहीं है इसके बावजूद अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के फैसले संसद ने दो तिहाई बहुमत से पारित किया। इस बात के लिये मैं आपसे हिंदुस्तान के सांसदों को स्टैंडिंग अवेशन देने का आग्रह करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा अब समय आ गया है कि आतंकवाद और आतंकवाद को बढावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाय। मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि प्रेसिडेंट ट्रंप पूरी मजूबती के साथ आंतंक के खिलाफ खड़े हुये हैं। एक बार आतंक के खिलाफ लड़ने का राष्ट्रपति ट्रंप का जो मनोबल है हम सब मिलकर उनको स्टैंडिंग अवेशन देंगे।

मोदी ने कहा, “अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद एवं अलगाववाद को बढ़ावा दिया।” उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को पांच अगस्त को निरस्त कर दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसदअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन