लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाले के एक अन्य मामले में लालू अदालत में पेश

By IANS | Updated: January 21, 2018 01:42 IST

यह मामला रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकालने से संबंधित है।

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाले के एक अन्य मामले में शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। लालू के अलावा, मामले में दो अन्य आरोपी भी सीबीआई अदालत में पेश हुए। यह मामला रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकालने से संबंधित है।अदालत ने शनिवार को सीबीआई के गवाह के बयान दर्ज किए और सभी आरोपियों को 23 जनवरी को दोबारा अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया। चारा घोटाले के दो मामले में रांची की सीबीआई अदालत दैनिक आधार पर सुनवाई कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने गत वर्ष मई में इस मामले का निपटारा नौ माह में पूरा करने के आदेश दिए थे।लालू इससे पहले पिछले वर्ष 23 दिसंबर को चारा घोटाले के एक अन्य मामले में देवघर कोषागर से अवैध निकासी में दोषी पाए गए थे और इस वर्ष छह जनवरी को उन्हें साढ़े तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी।इससे पहले के चारा घोटाले के मामले में, उन्हें 2013 में दोषी पाया गया था और पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी।राजद प्रमुख को चारा घोटाले के दो मामले में सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि बाकी बचे तीन अन्य मामलों में फैसला जल्द आने की संभावना है। 

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज