लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच सिंघु, बदरपुर समेत 4 बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक, राहत शिविरों को स्कूलों में किया जा रहा शिफ्ट

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2023 15:02 IST

यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को कश्मीरी गेट समेत लालकिला में पानी घुस गया है। वहीं राजघाट की सड़कें भी डूब गई हैं।  दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई रिहायशी इलाकों स्थित घरों में पानी घुसने लगा है।रविवार तक सभी स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

नई दिल्लीः यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई रिहायशी इलाकों स्थित घरों में पानी घुसने लगा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कवायद तेज कर दी गई है।

इस बीच दिल्ली सरकार ने स्थिति को देखते हुए सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से आवश्यक वस्तुओं के ट्रकों को छोड़कर अन्य भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से आने वाली बसों का सफर सिंघु बॉर्डर पर समाप्त हो जाएगा।

बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद दिल्ली में रविवार तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कह दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी, निजी कार्यालयों के लिए भी वर्क फॉर होम के लिए बोल दिया गया है। एडवाइजरी जारी की जा रही है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की राशनिंग करनी होगी क्योंकि 3 जल उपचार संयंत्र बंद हैं और लोगों को एक या दो दिन के लिए जल संकट का सामना करना पड़ेगा। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोड़कर, दिल्ली में भारी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। राहत शिविरों में शौचालय और बाथरूम की समस्या थी। इसलिए, शिविरों को स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है।"

यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को कश्मीरी गेट समेत लालकिला में पानी घुस गया है। वहीं राजघाट की सड़कें भी डूब गई हैं।  दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है।

उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) के एक आदेशानुसार, जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव