लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: पुलवामा में हमला, 40 जवान शहीद, पाकिस्तान के बालाकोट पर कार्रवाई, 350 आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: December 31, 2019 13:49 IST

चुनाव से पहले अपने अंतिम बजट में जनवादी रुख दिखाने के लिए नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने पांच लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को आय कर भुगतान से छूट दी, छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 3,000 रुपये की मासिक पेंशन देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का निदेशक बनाया।दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे बिहार के वैशाली में पटरी से उतर गए जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

वर्ष 2019 के फरवरी माह में हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है :

एक फरवरी : नई दिल्ली : चुनाव से पहले अपने अंतिम बजट में जनवादी रुख दिखाने के लिए नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने पांच लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को आय कर भुगतान से छूट दी, छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 3,000 रुपये की मासिक पेंशन देने की घोषणा की।

दो फरवरी : नई दिल्ली : अटकलों पर विराम लगाते हुए, सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का निदेशक बनाया। केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख के पद से आलोक कुमार वर्मा को विवादित तरीके से हटाने के बाद यह फैसला लिया गया।

तीन फरवरी : नई दिल्ली : दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे बिहार के वैशाली में पटरी से उतर गए जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

11 फरवरी : लखनऊ : प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस महासचिव के तौर पर विशाल रोड शो के जरिए उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में कदम रखा।

12 फरवरी : नयी दिल्ली: मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गई।

14 फरवरी : पुलवामा : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए सबसे घातक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद और पांच अन्य घायल हो गए।

18 फरवरी : नई दिल्ली: भाजपा और शिवसेना लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ-साथ लड़ने पर सहमत हुए।

21 फरवरी : नई दिल्ली: भारत ने सिंधु जल संधि के तहत नदियों का अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान को नहीं देने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यह बात कही।

26 फरवरी : नई दिल्ली: भारत ने दो मिनट से भी कम समय में हवाई हमला कर पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को उड़ा दिया। इसमें 350 आतंकवादी मारे गए।

28 फरवरी : नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्द्धमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। हवाई संघर्ष में उनका विमान मिग-21 भी चपेट में आ गया। 

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019मोदी सरकारपुलवामा आतंकी हमलाबालाकोटपाकिस्तानजम्मू कश्मीरबिहारउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल