लाइव न्यूज़ :

तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 750 किलोग्राम गांजा बरामद

By भाषा | Updated: November 14, 2020 18:48 IST

Open in App

लखनऊ, 14 नवम्बर उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की कथित तौर पर तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का 750 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि आन्ध्र प्रदेश से अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर कुछ तस्कर सुरियांवा के रास्ते प्रतापगढ़ आने वाले हैं। इस पर एसटीएफ की एक टीम भदोही के सुरियांवा थाने की पुलिस को साथ लेकर सुबह सात बजे बताये गये स्थान पर पहुंच गई और सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, भीम प्रसाद गुप्ता उर्फ भूषण शाहू एवं हरेन्द्र कुमार पाल नामक कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे आन्ध्र प्रदेश से अवैध गांजा खरीद कर उसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। वे यह काम काफी दिनों से कर रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू