लाइव न्यूज़ :

पंजाब के संगरूर में ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2020 10:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 नवम्बर पंजाब के संगरूर-सुनम मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की जलने से मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार सवार पांचों लोग संगरूर जिले के दिरबा शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार देर रात मोगा लौट रहे थे।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने बताया कि मारे गए लोगों में एक डॉक्टर भी थे।

एसएसपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर हुई बातचीत में कहा, ‘‘ हादसा देर रात हुआ। कार ट्रक के डीज़ल टैंक से टकरा गई और तेल फैल गया, जिससे कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।’’

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि उसे जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है।

होशियारपुर जिले में फगवाड़ा बाईपास चौक के पास दो दिन पहले भी पेड़ से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई थी, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके सहायक जिंदा जल गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज