लाइव न्यूज़ :

बिहार : नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत, पीड़ित परिजनों ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 11:28 IST

बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मृत्यु का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मृत्यु हो गई।पीड़ित परिजनों ने इस बात की जानकारी दी है।

नालंदा:बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मृत्यु का मामला सामने आया है। मृतकों के परिजनों ने दावा किया है कि पांच लोगों की मृत्यु जहरीली शराब के सेवन से हुई है। फिलहाल, इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आसपास के इलाकों में चुलाई शराब बनाने जाती थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ले का है जहां जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से जानकारी ली।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी एक अहम मुद्दा है। यहां शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब कांड से राज्य का पीछा नहीं छूटा है। ऐसे में एक बार फिर जहरीली शराब कांड सामने आया है। वैसे शराबबंदी के बाद ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से जहरीली शराब का सेवन करने से लोगों की मृत्यु हुई हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें जहरीली शराब का सेवन करने से या तो लोगों की मृत्यु हो गई या फिर कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।

टॅग्स :शराबबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार