लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले

By भाषा | Updated: September 1, 2021 12:34 IST

Open in App

लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,560 हो गई, जिनमें से 69 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लद्दाख में पिछले साल वैश्विक महामारी का पहला मामला सामने आने के बाद से अभी तक संक्रमण से 207 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 149 लोग लेह और 58 लोग करगिल जिले के थे। केन्द्र शासित प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अधिकारियों ने बताया कि सात और मरीजों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,284 हो गई। नए सभी पांच मामले लेह में सामने आए। जिन 69 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, उनमें से 49 लोग लेह में और 20 लोग करगिल में उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल