लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : पांच बेटियों की मां 30 साल के युवक से करने जा रही थी शादी, बेटी-दामाद ने थाना पहुंचकर किया विरोध

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 11, 2021 09:58 IST

मध्यप्रदेश के भिंड से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहां एक 45 साल की महिला 30 साल के युवक से शादी करने के जिद पर अड़ी है । वहीं महिला की पांच बेटियां है औऱ बेटियां-दामाद इस शादी का विरोध कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की पांचवी शादी का विरोध करने थाने पहुंची बेटियां मां ने कहा बाहर बैठने से रोकने के कारण बेटियां विरोध कर रही हैं महिला की पहले ही चार शादियां हो चुकी है और दो पतियों के उसे नाम भी याद नहीं है

भोपाल : मध्यप्रदेश के भिंड से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है । यहां एक 45 साल की महिला 30 साल के युवक से शादी करने जा रही थी । दरअसल महिला की  पांच बेटियां हैं और इससे पहले उसकी चार शादी हो चुकी है और उसकी पांचवी शादी का बेटियां और दामाद विरोध करने लगे । बात इतनी बढ़ गई कि बेटी और दामाद थाने पहुंच गए । अब पुलिस सभी को समझाने में जुटी है।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल भिंड में रहने वाली 45 साल की एक महिला शनिवार को महिला डेस्क भिंड में पहुंची । उसकी बेटियां-दामाद भी पुलिस के पास पहुंचे । मामला इतना पेचीदा था कि हर कोई इस बात को सुनकर हैरान रह गया । महिला अपने से 15 साल छोटे प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी । आपको बता दें इससे पहले भी महिला की 4 शादियां हो चुकी है, जिनमें से पहले पति को महिला ने छोड़ दिया था । उसके बाद हुई दो शादियों में उसके पति मर गए थे ।  महिला ने फिर चौथी शादी की लेकिन यह भी ज्यादा दिन तक नहीं चली । आलम यह था कि महिला को अपने दो पतियों का नाम भी याद नहीं था ।

लिव-इन रिलेशनशिप में थी महिला 

इसके बाद महिला का प्रेम प्रसंग 3द साल के युवक के साथ शुरू हो गया और दोनों बीते एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं । युवक का नाम मिथुन है । मिथुन भी महिला और उसकी बेटियों को पूरा खर्च उठा रहा है । महिला अपनी दो बड़ी बेटियों की शादी कर चुकी है जबकि उसकी तीन बेटियां अभी भी कुंवारी है । इस बीच मां की पांचवी शादी होते देख बेटियां और दामाद विरोध पर उतर आए और इस बात की शिकायत थाने में की ।

वहीं इस मामले में महिला का कहना है कि वह अपनी बेटियों को घर से बाहर जाने- बैठने से रोक टोक करती है इसीलिए बेटियां जबरन उसका विरोध कर रही हैं । महिला का यह भी कहना है कि वह अपनी बेटियों के भविष्य के लिए पांचवी शादी कर रही है ।  पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश में लगी हुई है । 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभिंडवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज