लाइव न्यूज़ :

f-16 को ढेर करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो, मस्ती के साथ ऑफिसर लगा रहे हैं भारत माता की जय के नारे 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 19:00 IST

वीडियो में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अपने साथियों के बीच वायुसेना की वर्दी में दिख रहे हैं। उनकी मूंछें पहले से भी ज्यादा बड़ी हो गई हैं। वीडियो में वह हंसते हुए, मौज-मस्ती भरे अंदाज में साथियों से मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो में अभिनंदन साथी अफसरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो कुछ ही दिन पहले का है। इस वीडियो में अभिनंदन पूरी तरह तंदुरुस्त दिख रहे हैं।

समाचार एजेंसी ने विंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में अपने साथी सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। उनके साथियों में तस्वीरें लेने की होड़ सी मची दिखती है। बता दें कि अभिनंदन हाल ही में एक बार फिर से अपनी सेवा में लौटे हैं।

पाकिस्तान की सीमा में घुसकर लड़ाकू विमान f-16 को ढेर करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो में अभिनंदन साथी अफसरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ये उनका पहला वीडियो है। माना जा रहा है कि ये वीडियो कुछ ही दिन पहले का है। इस वीडियो में अभिनंदन पूरी तरह तंदुरुस्त दिख रहे हैं।

दो मिनट के इस वीडियो में कमांडर अभिनंदन को उनके साथी घेरे नजर आ रहे हैं। एयरफोर्स के ऑफिसर अभिनंदन पहले साथी अफसरों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद साथी अफसरों के बीच विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है।

यहां पर खूब मस्ती हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये वीडियो जम्मू-कश्मीर का है। सेल्फी लेते वक्त सभी ऑफिसर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। लगभग 8 से 10 जवान इस वीडियो में उनके साथ मौजूद है। अपने साथी अफसरों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के बाद अभिनंदन अपने साथियों से कहते है, "आपने ये जो तस्वीरें मेरे साथ खिंचवाई हैं ये आपके लिए नहीं है...ये आपके परिवार के लिए है, मैं उनसे खुद नहीं मिल पाया...ये फोटोज जब आप उन्हें दिखाइए तो आप उन्हें ऑल द बेस्ट कहिए...मेरे ठीक होने के लिए बहुत लोगों ने दुआएं की थीं। उनमें से आपके परिवार वाले भी थे।" इसके बाद तालियां बजाकर उनके साथी ऑफिसर विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करते हैं।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज