लाइव न्यूज़ :

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 09:48 IST

Open in App

शिमला, चार फरवरी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई।

बृहस्पतिवार सुबह शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और खबर लिखे जाने तक बर्फबारी चल रही थी।

मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था।

शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में चार फरवरी को और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में चार और पांच फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी।

मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज