लाइव न्यूज़ :

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की पहली बार रात में हुई सफलतापूर्वक अरेस्टेड लैंडिंग, नौसेना की बढ़ाएगा ताकत

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2019 16:23 IST

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात के समय तेजस अरेस्टेड लैंडिंग कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ने मंगलवार (12 नवंबर) को पहली बार रात में सफलतापूर्वक अरेस्टेड लैंडिंग कर ली है। तेजस ने रात 8 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग की है।

देश में बने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ने मंगलवार (12 नवंबर) को पहली बार रात में सफलतापूर्वक अरेस्टेड लैंडिंग कर ली है। तेजस ने रात 8 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग की है। यह लैंडिंग गोवा की तटीय टेस्ट फैसिलिटी में पर करवाई गई है। यह जानकारी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से जारी की गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस का वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात के समय तेजस अरेस्टेड लैंडिंग कर रहा है और उसकी सफल लैंडिंग हो गई है। नौसेना में शामिल होने से पहले लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस का परीक्षण करवाया जा रहा है।  आपको बता दें कि नौसेना में शामिल विमानों के लिए उनका हल्कापन और दूसरा अरेस्टेड लैंडिंग की आवश्यकता होती है। आमतौर पर नौसेना के युद्धपोत पर रनवे छोटा होता है। इस वजह से फाइटर प्लेन्स की लैंडिंग कराने के लिए रफ्तार कम करनी होती है। इसमें फाइटर प्लेन्स को रोकने के लिए अरेस्टेड लैंडिंग काम आती है।

बताया जाता है कि अरेस्टेड लैंडिंग कराने के लिए फाइटर प्लेन के पीछे के हिस्से में मजबूत स्टील के वायर लगाई जाती और उस वायर में एक हुक होता है जोकि लैंडिंग के दौरान पायलट को युद्धपोत या शिप में लगे स्टील के मजबूत केबल्स में फंसाना होती है। इस फंस जाने के बाद प्लेन की रफ्तार कम हो जाती है और प्लेन आसानी से अरेस्टेड लैंडिंग कर लेता है। 

टॅग्स :तेजस लड़ाकू विमानडीआरडीओगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब