लाइव न्यूज़ :

बीच समंदर कंटेनर जहाज में लगी भयानक आग, तटरक्षक बल के जहाज बुझाने में जुटे, डोर्नियर विमान और ध्रुव हेलीकॉप्टर भी तैनात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 20, 2024 15:35 IST

कोस्टगार्ड ने बताया है कि जहाज के अगले हिस्से में लगी आग को दबा दिया गया है, लेकिन भारी धुआं निकल रहा है। इस बीच मिडशिप क्षेत्र में आग फिर से भड़क गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीच समंदर कंटेनर जहाज में लगी भयानक आगकंटेनर जहाज मेर्स्क फ्रैंकफर्ट में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) पूरी ताकत से जुटाजहाज की वर्तमान स्थिति कारवार से 17 मील दूर है

नई दिल्ली:  कर्नाटक के कारवार क्षेत्र के पास एक कंटेनर जहाज मेर्स्क फ्रैंकफर्ट में लगी आग को बुझाने के लिए  भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) पूरी ताकत से जुटा हुआ है। आग लगने की सूचना 19 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे मिली। 

आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही तटरक्षक बल ने तेजी से प्रतिक्रिया दी। जहाज की वर्तमान स्थिति कारवार से 17 मील दूर है। कोस्टगार्ड ने बताया है कि जहाज के अगले हिस्से में लगी आग को दबा दिया गया है, लेकिन भारी धुआं निकल रहा है। इस बीच मिडशिप क्षेत्र में आग फिर से भड़क गई है। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत, सुजीत और सम्राट सक्रिय रूप से आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने और बुझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने स्थिति का हवाई आकलन किया है। इसके अतिरिक्त न्यू मैंगलोर से एक एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल पर भेजा गया। ध्रुव हेलीकॉप्टर ने मूल्यांकन किया और ड्राई केमिकल पाउडर (डीसीपी) बैग कंटेनर जहाज पर तैनात करने की संभावना का मूल्यांकन किया। 

तटरक्षक बल ने बताया है कि फिलहाल, चालक दल को निकालने की कोई आवश्यकता नहीं है। जहाज के कप्तान ने संकेत दिया है कि  क्षेत्र की दुर्गमता के कारण लंगर डालना संभव नहीं है। हालांकि कंटेनरों के पिघलने से समस्या बढ़ गई है। इससे चालक दल के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा हो गया है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण विस्फोट हुआ। मार्सक फ्रैंकफर्ट में 21 सदस्यों का दल है। इसमें 17 फिलिपिन्स के,  दो यूक्रेन के और  एक रूसी और एक  मोंटेनिग्रो के हैं। जहाज गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में स्थित है। चालक दल ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आग तेजी से डेक पर फैल गई, जिससे कंटेनरों में विस्फोट हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि 20 कंटेनरों में आग लगी है।

टॅग्स :Indian Coast Guardकर्नाटकनेवीअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम