लाइव न्यूज़ :

मुंबई: हाॉस्पिटल के बाद राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By धीरज पाल | Updated: December 18, 2018 16:45 IST

इससे पहले मुंबई के अंधेरी स्थित ESIC कामगार अस्पताल में आग लग गई थी। इस घटना में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 9 हो गई।

Open in App

मुंबई के अंधेरी स्थित ESIC कामगार अस्पताल  में आग अभी बुझी नहीं थी कि थाणे के भिवंडी में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह आग राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में लगी है। घटना स्थल पर पुलिस की टीम और पांच दमकल की गाड़ियां मौजूद है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि आग से भयंकर धूंआ उठ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग बेहद ही भीषण है। बता दें कि राहत बचाव कार्य जारी है।  

इससे पहले मुंबई के अंधेरी स्थित ESIC कामगार अस्पताल  में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर  9 हो गई। हादसे में घायल हुए तीन दमकल कर्मियों सहित 176 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। 

 देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की है। मुख्यमंत्री ने जानी नुकसान पर शोक व्यक्त किया है, और जख्मी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। सरकारी ईएसआईसी कामगार अस्पताल में सोमवार को लगी आग में मरने वालों में छह महीने की बच्ची भी शामिल है।

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप