लाइव न्यूज़ :

गुजरात राजमार्ग पर दो ट्रकों में टक्कर से लगी आग, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:25 IST

Open in App

भुज, 30 अक्टूबर गुजरात के कच्छ जिले में एक राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पड़धर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भुज-भचाऊ राजमार्ग पर घनेटी गांव के पास शुक्रवार को हुई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी और टक्कर के बाद आग लग गई। दोनों ही वाहनों के चालक, राजेश चवड़ा और रामदयाराम यादव की जलने से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था तभी विपरित दिशा से आ रहे दूसरी ट्रक से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण भुज से भचाऊ को जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य करने के लिए अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो