लाइव न्यूज़ :

सूरत में ‘पैकेजिंग’ इकाई में लगी आग, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 09:38 IST

Open in App

सूरत (गुजरात), 18 अक्टूबर गुजरात के सूरत जिले में सोमवार सुबह पांच मंजिला ‘पैकेजिंग’ इकाई में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कडोडोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और घटना में कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई। इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज