लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्वी चंपारण में 'बर्निंग ट्रेन' होने से बची पैसेंजर ट्रेन, इंजन में लगी आग, ड्राइवर के सूझबुझ से बची सैकड़ों लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2022 14:12 IST

बिहार में रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर भेलवा स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने से अफरातफरी मच गई. आनन फानन में ट्रेन को बीच रास्ते रोका कर खाली कराया गया.

Open in App

पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई. घटना रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर भेलवा स्टेशन के पास सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर घटी. आग लगने की वजह से ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोगों में काफी दहशत की माहौल बन गया. आनन फानन में ट्रेन को बीच रास्ते रोका गया और पूरी ट्रेन को खाली कराया गया. इंजन में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

बताया जाता है कि आग लगने से यात्री भी ट्रेन से कूदकर भागने लगे. आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुंआ काफी उंचाई तक उठ रहे थे. हालात बहुत भयावह हो गए थे, लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को बढने से रोका. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. 

हालांकि, इंजन में लगी आग फैली नहीं और सभी यात्री सुरक्षित हैं. इसके बाद इंजन से लगी बोगियों को अलग किया गया. जिसके बाद इन बोगियों को दूसरे इंजन से जोड़कर नरकटियागंज ले जाया गया. घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है. 

रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह बताया कि रोज की तरह सुबह ट्रेन खुली थी. इसी बीच अचानक सूचना मिली कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए और समय रहते ट्रेन के इंजन को अलग कर दिया गया. किसी पैसेंजर और ड्राइवर कुछ नहीं हुआ है. आग कैसे लगी है इसकी जांच कराई जाएगी.

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह