लाइव न्यूज़ :

Mumbai Fire: मुंबई के टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इमारत से उठता दिखा धुआं; आग बुझाने की मशक्कत जारी

By अंजली चौहान | Updated: September 6, 2024 09:20 IST

Mumbai Fire:बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि आग लोअर परेल के कमला मिल परिसर में सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी आगआग बुझाने के लिए दमकल गाड़िया मौजूदबहुमंजिला इमारत में आग के मचा हड़कंप

Mumbai Fire:मुंबई में शुक्रवार सुबह टाइम्स टॉवर की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दूर तक धुआं उठता दिखाई दिया। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि लोअर परेल के कमला मिल परिसर में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी। आग इतनी ज्यादा भयावह है कि उसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

इमारत में आग लगने के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आग कितनी भयावह है। वीडियो में दूर तक बिल्डिंग का धुआं उठता दिख रहा है। 

दमकल विभाग ने इसे लेवल 2 (बड़ी) आग के रूप में वर्गीकृत किया है और नौ दमकल गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाएगा है। लेकिन शुक्रवार सुबह जो आमतौर पर लोगों के वर्किंग डे कता हिस्सा है, उस दिन ऐसी आग लगने से समस्या गंभीर है। गनीमत यह है कि अभी तक हादसे में किसी के इमारत में होने की सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :अग्निकांडमुंबईआग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज