लाइव न्यूज़ :

बिहार में 11 बार कोविड वैक्सीन लेने वाले 84 साल के बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज, हो सकती गिरफ्तारी

By विनीत कुमार | Updated: January 9, 2022 15:08 IST

बिहार के मधेपुरा जिले के ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि वे कोविड वैक्सीन की 11 बार डोज ले चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमधेपुरा जिले के 84 साल के बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ एफआईआर।ब्रह्मदेव मंडल ने 11 बार कोविड की वैक्सीन लेने का दावा किया है, पुलिस ने कहा- मामले की जांच जारी है।

पटना: कोरोना की वैक्सीन 11 बार लेने का दावा करने वाले बिहार के मधेपुरा जिले के 84 साल के बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिला मेडिकल अधिकारी डॉ. विनय कृष्ण प्रसाद की शिकायत पर ये एफआईआर पुरैनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। 

पुलिस के अनुसार अभी मामले की जांच जारी है। आरोपी ब्रह्मदेव मंडल मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत औराय गांव के निवासी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही ये कहा था पिछले 11 महीनों में वे 11 बार कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं।  ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन की 12वीं डोज भी लेने की तैयारी में थे। वे इसे लेने के लिए स्थानीय चौसा स्वास्थ्य केंद्र पर गए तो पहचान लिए गए थे।

उम्र को देखते हुए मिल सकती है जमानत

ब्रह्मदेव मंडल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 419 (अलग वेष में धोखाधड़ी), और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह सभी गैर-जमानती धाराएं हैं। हालांकि, ब्रह्मदेव मंडल की उम्र को देखते हुए संभावना है कि उन्हें जमानत दी जा सकती है।

बता दें कि ब्रह्मदेव मंडल ने अलग-अलग आईडी कार्ड और रिश्तेदारों के अलग-अलग फोन नंबर देकर वैक्सीन की ये डोज ली थी। यही नहीं ब्रह्मदेव मंडल ने वैक्सीन को 'शानदार चीज' बताते हुए कहा था कि इसे लेने के बाद उनके घुटनों का दर्द कम हुआ है। 

मंडल ने कहा, 'मैंने जब से वैक्सीन लेनी शुरू की, कभी बीमार नहीं पड़ा और मेरा स्वास्थ्य भी ठीक हुआ है।' ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग से रिटायर कर्मी हैं। उनके अनुसार उन्होंने वैक्सीन की एक-एक डोज फरवरी, मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में ली। सितंबर में उन्होंने वैक्सीन की तीन डोज ली।

बताते चलें कि बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4526 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 7,40,377 हो गए। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12,311 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

टॅग्स :बिहार समाचारकोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह