लाइव न्यूज़ :

तिरुपति लड्डू में अमूल घी के इस्तेमाल की गलत सूचना फैलाने पर 7 लोगों पर FIR

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 16:55 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के इस दावे के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है कि राज्य में पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गलती जानकारी पर हमला बोलाबसे पहले सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाए थे कि लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल कियाफिर, मामले को तूल पकड़ता देख पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने भी अपनी स्पष्ट जानकारी दी

अहमदाबाद: तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले खराब गुणवत्ता के घी के अमूल ब्रांड का होने संबंधी गलत सूचना फैलाने के आरोप में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के 7 यूजर्स के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के इस दावे के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है कि राज्य में पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

आनंद स्थित गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति किए जाने से इनकार किया है। जीसीएमएमएफ 'अमूल' ब्रांड नाम के तहत अपने दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करता है। 

साइबर अपराध थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक, सात 'एक्स' उपयोगकर्ताओं ने जीसीएमएमएफ की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गलत सूचना फैलाई कि तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाला जानवरों की चर्बी मिला घी ‘अमूल’ ब्रांड का था। 

प्राथमिकी के अनुसार, इन 'एक्स' उपयोगकर्ताओं ने गलत सूचना फैलाई कि अमूल ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले घी का इस्तेमाल उन लड्डुओं को बनाने में किया गया, जिन्हें बाद में तिरुपति मंदिर में ‘प्रसाद’ के रूप में बांटा गया, जिससे सहकारी संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। यह प्राथमिकी अहमदाबाद साइबर अपराध थाने में दर्ज की गई है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336 (4) (किसी पक्ष की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और 196 (1) (ए) (धर्म, नस्ल आदि के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत आरोप लगाए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, प्राथमिकी में पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधान भी शामिल किए हैं। 

जीसीएमएमएफ ने शुक्रवार रात अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि उसने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को कभी भी ‘अमूल’ घी की आपूर्ति नहीं की। इसने कहा, ‘‘हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि ‘अमूल’ घी हमारे अत्याधुनिक उत्पादन केंद्रों में दूध से बनाया जाता है, जो आईएसओ-प्रमाणित हैं। 

‘अमूल’ घी उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध दूध की मलाई से बनाया जाता है। यह पोस्ट ‘अमूल’ के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान रोकने के लिए जारी किया जा रहा है।’’ जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि कुछ लोग गलत सूचना फैला रहे हैं कि तिरुपति मंदिर में इस्तेमाल होने वाले खराब गुणवत्ता वाले घी की आपूर्ति ‘अमूल’ ने की थी। 

मेहता ने कहा, "साइबर अपराध थाने ने हमारे संबंध में गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।" उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत सूचनाएं आजीविका के लिए ‘अमूल’ पर निर्भर 36 लाख डेयरी किसान परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। मेहता ने दावा किया, "हमने कभी भी (तिरुपति) मंदिर को घी की आपूर्ति नहीं की। हमने इस दुष्प्रचार अभियान को रोकने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।"

टॅग्स :Tirupatiतेलंगानाएन चन्द्रबाबू नायडूN. Chandrababu Naidu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी