लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखरा को फिल्मी सितारों ने दी बधाई

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:05 IST

Open in App

तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखरा को अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल सहित कई सितारों ने इतिहास रचने पर सोमवार को बधाई दी। जयपुर की रहने वाली 19 वर्षीय निशानेबाज अवनि पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में 2012 में कार दुर्घटना में चोट लग गयी थी। उन्होंने 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की। यह पैरालंपिक खेलों का नया रिकार्ड है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ इतिहास रचने और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बनने के लिए बधाई हो अवनि लेखरा। ’’ अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के लिए एक स्वर्णिम पल। पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बनने के लिए अवनि लेखरा तुम्हें सलाम।’’ विक्की कौशल ने अवनि को इंस्टाग्राम पर बधाई दी, उन्होंने लिखा, ‘‘ पैरालंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक। ऐतिहासिक जीत के लिए अवनि लेखरा बधाई...।’’ अवनि से पहले भारत की तरफ से पैरालंपिक खेलों में मुरलीकांत पेटकर (पुरुष तैराकी, 1972), देवेंद्र झाझरिया (पुरुष भाला फेंक, 2004 और 2016) तथा मरियप्पन थंगावेलु (पुरुष ऊंची कूद, 2016) ने स्वर्ण पदक जीते थे। करीना कपूर खान ने भी अवनि को इंस्टाग्राम पर बधाई दी। वहीं, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा, ‘‘ सुप्रभात भारत। स्वर्ण पदक का स्वागत करें। अवनि लेखरा, तुम असली सोना हो।’’ अभिनेता रणदीप हुड्डा, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा और रकुल प्रीत सिंह ने भी अवनि लेखरा को बधाई दी। अवनि के अलावा चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया और भाला फेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया ने रजत और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। भारत अभी तक तोक्यो पैरालंपिक में सर्वाधिक सात पदक जीत चुका है। इससे पहले 2016 में भरत ने चार पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज