लाइव न्यूज़ :

'अन्याय के खिलाफ़ लड़ो, डरो मत', राहुल गांधी का लोगों से आव्हान, देश व्यापी आंदोलन की तैयारी

By शीलेष शर्मा | Updated: August 8, 2020 17:11 IST

राहुल का यह ट्वीट उनकी कार्य योजना की ओर इशारा कर रहा है, जिसको वह कॅरोना काल समाप्त होते ही शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। इस मुहिम के ज़रिये राहुल पूरे देश का दौरा करेंगे और गाँव गाँव जाकर लोगों को लामबंद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ राहुल गाँधी देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल ने अपनी इस योजना को अमली ज़ामा पहनाने के लिये जहाँ अपने कार्यालय को चुस्त -दुरुस्त करना शुरू कर दिया है

नयी दिल्ली: मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ राहुल गाँधी देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल ने अपनी इस योजना को अमली ज़ामा पहनाने के लिये जहाँ अपने कार्यालय को चुस्त -दुरुस्त करना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ ट्वीट कर लोगों का आव्हन किया " भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ पर गाँधी जी के 'करो या मरो ' नारे को नये मायने देने होंगे। अन्याय के खिलाफ़ लड़ो, डरो मत। "

राहुल का यह ट्वीट उनकी कार्य योजना की ओर इशारा कर रहा है ,जिसको वह कोरोना काल समाप्त होते ही शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। इस मुहिम के ज़रिये राहुल पूरे देश का दौरा करेंगे और गाँव गाँव जाकर लोगों को लामबंद करेंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों राहुल को सुझाव दिया था कि वह देश भर में पद यात्रा करें। राहुल के निकट सूत्रों ने बताया कि राहुल इस मुहिम के प्रचार के लिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहते हैं। 

रोहन गुप्ता हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया का काम देख रहे हैं लेकिन दिव्या स्पंदना जिनको सभी राम्या के नाम से जानते हैं जो राहुल के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अदृश्य हो गयी थीं ,पुनः वापस लौट आयी हैं ,उनकी राहुल से मुलाकात भी हो चुकी है लेकिन राहुल ने उनको फिर से सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी अभी तक नहीं सौंपी है ,राम्या की सेवाओं का राहुल पार्टी में कैसे उपयोग करेंगे यह भी साफ़ नहीं है।

 उल्लेखनीय है कि राम्या लंबे समय तक जब राहुल पार्टी के अध्यक्ष थे सोशल मीडिया का काम देखती रही थी। फ़िलहाल राहुल के साथ कौशल विद्यार्थी ,निखिल आल्वा जैसे पुराने सहयोगी ही काम कर रहे हैं ,सैम पित्रोदा इन सहयोगियों के साथ लगातार राहुल की छवि निखारने में मदद कर रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल