लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा परीक्षा में पेपर लीक को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन, ईटानगर क्षेत्र में धारा 144 लागू

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2023 15:39 IST

इस प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ईटानगर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश लोक सेवा पेपर लीक मामले में हिसंक विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए धारा 144 लागू

ईटानगर: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पेपर लीक का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईटानगर में अभ्यर्थियों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिसंक झड़प हो गई।

हालातों को बेकाबू होता देख सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। सुरक्षाबलों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हालातों पर काबू पा लिया है और भीड़ को अलग कर दिया है। 

हालांकि, इस प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ईटानगर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। इस बीच इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच झड़प के कारण कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें खुद पुलिसवाले भी जख्मी हुए है और कई प्रदर्शकारी भी। 

लोक सेवा परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। प्रदर्शकारी प्रशासन से इस कदर नराज है कि वह अब उग्र प्रदर्शन पर उतर आए हैं, जिसके कारण सुरक्षाबल सख्ती से मामले को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागें। सुरक्षाबलों के अनुसार फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। 

शपथ ग्रहण समारोह रद्द, धारा 144 लागू 

जानकारी के अनुसार, लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले को लेकर तनावपूर्ण माहौल को शांत कराने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण का समारोह का आयोजन किया था। हालांकि, अब इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं, मामले को सुलझाने के लिए पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी जुटे हुए हैं। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशइटानगरexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया