लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकारों की बुलंद आवाज रहीं कमला भसीन का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 11:11 IST

नारीवादी कार्यकर्ता, लेखक और देश में महिला अधिकारों की बुलंद आवाज रहीं 75 वर्षीय कमला भसीन का शनिवार सुबह निधन हो गया. 1970 के दशक से ही भसीन भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिलाओं के आंदोलन की मुखर आवाज रही थीं.

Open in App
ठळक मुद्दे75 वर्षीय कमला भसीन का शनिवार सुबह निधन हो गया.भसीन ने लैंगिक सिद्धांत, नारीवाद और पितृसत्ता पर कई किताबें भी लिखी हैं जिनका 30 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेशन हुआ है.

नई दिल्ली: नारीवादी कार्यकर्ता, लेखक और देश में महिला अधिकारों की बुलंद आवाज रहीं 75 वर्षीय कमला भसीन का शनिवार सुबह निधन हो गया. 1970 के दशक से ही भसीन भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिलाओं के आंदोलन की मुखर आवाज रही थीं.

साल 2002 में उन्होंने नारीवादी समूह संगत की स्थापना की थी जो कि ग्रामीण और आदिवासी समुदाय की वंचित महिलाओं के साथ अक्सर गैर-शैक्षणिक खेल, संगीत और कला जैसी गतिविधियों के माध्यम से काम करता है.

भसीन ने लैंगिक सिद्धांत, नारीवाद और पितृसत्ता पर कई किताबें भी लिखी हैं जिनका 30 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेशन हुआ है.

कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने उनके निधन की खबर देते हुए कहा कि हमारी प्यारी दोस्त कमला भसीन का 25 सितंबर, तड़के 3 बजे निधन हो गया. भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिलाओं के आंदोलन के लिए यह एक बड़ा झटका है.

https://twitter.com/kavisriv/status/1441571645630541824

उनका जन्म पंजाब ( अब पाकिस्तान) के गुजरात जिला स्थित शाहिदानवाली गांव में साल 1946 में हुआ था.

उन्हें सबसे पहले पाकिस्तानी नारीवादियों द्वारा वहां के तानाशाह जिया उल हक के लिए इस्तेमाल हुए आजादी के नारे को भारत लाने के लिए भी जाना जाता है.

टॅग्स :कमला भसीनफेमिनिज्ममहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई