लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 8 फरवरी: देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्म, दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 8, 2020 12:49 IST

नासडैक का मकसद ऐसे बाजार का निर्माण था, जहां निवेशक शेयरों को तेज और पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर की मदद से खरीद बेच सकें।

Open in App
ठळक मुद्दे1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना। 1705 : औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।

यदि इतिहास के पन्नों को पलटते हुए आठ फरवरी की तारीख पर जाएं तो पायेंगे कि यही वह दिन है, जब अमेरिका में दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरूआत हुई। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में करीब पांच दशक से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है। नासडैक शुरू होने से पहले शेयर बाजार में निवेश के लिए 'ओवर द काउंटर' तरीका चलता था। इसी इंडेक्स ने उभरती हुई कंपनियों में निवेश के लिए आईपीओ का प्रचलन भी शुरू किया।

नासडैक का मकसद ऐसे बाजार का निर्माण था, जहां निवेशक शेयरों को तेज और पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर की मदद से खरीद बेच सकें। नासडैक दुनिया भर के लिए शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदने और बेचने का एक वैश्विक बाजार बना।

देश दुनिया के इतिहास में आठ फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

- 1705 : औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।- 1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।- 1872: अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वाइसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की।- 1897 : जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने। 1941: गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्‍म।- 1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका के जरिये जापान रवाना।- 1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत । अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।- 1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु।- 1994: भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हेडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा।- 2005: इजराइल और फलस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल