लाइव न्यूज़ :

बिहार में गहराने लगी है सूखे की आशंका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया कई जिलों का एरियल सर्वे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2022 15:17 IST

बिहार में इस साल बेहद कम बारिश से सूखे का खतरा बढ़ गया है। राज्य में अगस्त महीने में ही अनुमान से 64 फीसदी कम बारिश हुई है। कई जिलों में इसका असर दिखने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने सूखे से प्रभावित पटना, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद समेत कई जिलों का एरियल सर्वे कियाजून से अब तक राज्य में औसतन 602 मिमी बारिश होनी चाहिये थी, लेकिन केवल 378 मिमी बारिश हुई है।प्रदेश के कई जिला ऐसे भी हैं, जहां पर 40 फिसदी ही बारिश अब तक हुई है।

पटना: बिहार में पर्याप्त बारिश नहीं से अकाल के आसार गहराने लगे हैं। ऐसे में स्थिति की गंभीरता का आकलन करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित जिलों पटना, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद समेत कई जिलों का एरियल सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभागों के कुछ मंत्री और अधिकारियों का दल भी मौजूद थे। सर्वे के बाद वे अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर चर्चा कर आगे के हालातों पर रणनीति बनाई जायेगी।  

दरअसल, भादो का महीना चलने के बावजूद इस साल बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगस्त महीने में अनुमान से 64 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जून से अब तक राज्य में औसतन 602 मिमी बारिश होनी चाहिये थी। लेकिन, सिर्फ 378 मिमी बारिश ही अभी तक हुई है। इसके चलते बिहार में सूखे के आसार बन रहे हैं। 

कम बारिश होने के कारण धान के खेतों में धरारे पड़ने के साथ धान की फसल सूखकर पीली होती जा रही है। बिहार सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए डीजल सब्सिडी दी जा रही है। लेकिन 80 प्रतिशत सरकारी नलकूपों के अनुपयोगी होने और नहरों में पानी नहीं होने से पांच फीसदी किसान ही इसका लाभ ले पायेंगे। किसानों का कहना है कि यदि बेहतर बारिश नहीं हुई तो रबी की फसल भी बेहतर होने की संभावना नहीं दिखती है। 

बताया जा रहा है बिहार इस समय सबसे खराब स्थिति से गुजर रहा है। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी है, जहां पर 40 फिसदी ही बारिश अब तक हुई है। इन जिलों में लखीसराय और भागलपुर भी शामिल हैं। प्रदेश में कम बारिश के कारण कई जिलों में धान की रोपनी भी प्रभावित हुई है। सूबे के धान का कटोरा कहे जाने वाले रोहतास, कैमूर जैसे जिलों में भी स्थिति बेहद खराब है। यहां नहरों के सहारे खेतों में पटवन हो रहा है लेकिन इसमें भी तेजी से पानी कम होने के कारण हालात बद से बदतर होने का खतरा मंडरा रहा है। 

वहीं उत्तर बिहार के जिलो में में स्थिति सामान्य नहीं है। ज्यादातर जिलों में धान और खरीफ फसलों पर कम बारिश के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कृषि विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जून महीने में 48 फीसदी, जुलाई में मात्र 63 और अगस्त में अब तक 64 फिसदी अनुमान से कम बारिश हुई है। अगस्त महिना में 59.37 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज