लाइव न्यूज़ :

Fazilnagar seat Result: फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, भाजपा के सुरेंद्र कुमार ने 30601 वोटों से दी मात, जानें ट्वीट कर कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 16:52 IST

Fazilnagar seat Result: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूँ। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमौर्य को 36346 वोट मिले और भाजपा को 66947 मिले।मौर्य वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।मौर्य वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव कुशीनगर सीट से आरपीएन सिंह से हार चुके हैं।

Fazilnagar seat Result: भाजपा छोड़कर हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए। भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाह ने 30601 मतों से मात दी। मौर्य को 36346 वोट मिले और भाजपा को 66947 मिले।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूँ। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा। भाजपा को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें हासिल हुई थीं जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में उसने 312 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। मौर्य वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव कुशीनगर सीट से आरपीएन सिंह से हार चुके हैं। मौर्य वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत डिबाई सीट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा उम्मीदवार चंद्रपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के हरीश कुमार को 68025 मतों से पराजित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ सीट से भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक हैदरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राम मगन रावत को 25969 मतों से पराजित करके यह सीट भाजपा के पास बरकरार रखी। दिनेश को 116919 वोट हासिल हुए जबकि राम मगन को 90950 मत प्राप्त हुए।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावस्वामी प्रसाद मौर्यसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट