लाइव न्यूज़ :

फतेहाबादः मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं, नीतीश ने कहा-कांग्रेस को साथ लेकर एक मोर्चा हो, तभी 2024 में भाजपा को हरा सकते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2022 16:58 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं कांग्रेस समेत सभी दलों से एकसाथ आने की अपील करता हूं। पिछले चुनावों के दौरान, वे (भाजपा) हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन उन्होंने (भाजपा) मुझे जबरदस्ती बनाया।केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, वो नहीं हुआ इसलिए हम उनसे अलग हो गए।बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं।

फतेहाबादः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया। हरियाणा के फतेहाबाद में कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। तीसरे मोर्चे का सवाल ही नहीं उठता, कांग्रेस को साथ लेकर एक मोर्चा होना चाहिए, तभी हम 2024 में भाजपा को हरा सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं कांग्रेस समेत सभी दलों से एकसाथ आने की अपील करता हूं। पिछले चुनावों के दौरान, वे (भाजपा) हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे। मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन उन्होंने (भाजपा) मुझे जबरदस्ती बनाया।

केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, वो नहीं हुआ इसलिए हम उनसे अलग हो गए। बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। उनके पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई लड़ाई नहीं है, वह (भाजपा) अशांति पैदा करना चाहती है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना दिया, लेकिन सरकार ने लंबे समय तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सरकार ने किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा किया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

सभी के लिए 2024 में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का समय आ गया है; किसानों, युवाओं का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश की जो स्थिति बनी हुई है वो किसी से छुपी नहीं है।

वो(भाजपा) लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा, संघ और उनके कुछ साथी रह जाए। आज हम उन किसानों को धन्यवाद देते हैं जिनके बेटे जवान(फौजी) हैं क्योंकि जवानों ने देश को बचाने का काम किया है। मैं आप लोगों का धन्यवाद करने आया हूं कि किसानों ने किसान आंदोलन कर संघियों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के प्रमुख शरद पवार और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। नीतीश कुमार ने कहा, “मैं कांग्रेस समेत सभी दलों से एकसाथ आने की अपील करता हूं, तभी 2024 के लोकसभा चुनाव में वह (भाजपा) बुरी तरह हारेगी।”

कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने हाल में भाजपा से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू और मुसलमानों के बीच कोई लड़ाई नहीं है और भाजपा अशांति पैदा करना चाहती है। कुमार ने कहा, “मेरी बस एक ही इच्छा है कि हम राष्ट्रीय स्तर पर साथ आएं...हमें और दलों को अपने साथ लाने की आवश्यकता है।”

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसराहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी