लाइव न्यूज़ :

"फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के लिए आईएसआई से हाथ मिलाया", भाजपा नेता का तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 11, 2023 07:32 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर में 1989 से शुरू हुए कश्मीरी पंडितों के दमन के पीछे नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की साजिश बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर लगाये गंभीर आरोपअब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने 1989 से शुरू हुए कश्मीरी पंडितों के दमन की साजिश रची इन्होंने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हाथ मिलाया

जम्मू -कश्मीर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर में 1989 से शुरू हुए कश्मीरी पंडितों के दमन के पीछे नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती की साजिश बताते हुए कहा कि बीते लगभग तीन दशकों में कश्मीर घाटी में पंडितों के हुए कत्ल-ए-आम के पीछे अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार जिम्मेदार हैं।

इतना ही नहीं चुघ ने बीते गुरुवार को यह भी कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और दमन के लिए अब्दुल्ला और मुफ्ती के परिवारों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ़्ती की साजिश का नतीजा है कि कश्मीरी पंडितों की बड़े पैमाने पर हत्याएं हुईं और उन्हें 90 के दशक में उन्हें कश्मीर सहित राज्य छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

भाजपा चुघ ने संसद में फारूक अब्दुल्ला के इस तर्क पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कि उनकी सरकार ने 1989 में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "संसद में फारूख द्वारा बोला गया, यह केवल झूठ का पुलिंदा था और उनकी आड़ में वो बीते कई दशकों से बचते चले आ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "असली तथ्य तो यह है कि अब्दुल्ला परिवार कश्मीरी पंडितों को पीड़ित करने, उनकी हत्याओं को अंजाम देने और उनकी बहु-बेटियों से बलात्कारों करने की साजिश एवं अत्याचार के बल पर जम्मू-कश्मीर से बेदखल करने की रणनीतिकार रहे हैं।" बेहद हमलावर लहजे में चुघ ने कहा कि यह अब्दुल्लाओं और मुफ्तियों की राष्ट्र-विरोधी राजनीति थी, जिसने जम्मू-कश्मीर को पतन के कगार पर पहुंचा दिया।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम के उस कदम के बाद से जम्मू-कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है और लोगों ने विकास और प्रगति का एक नया जीवन जीना शुरू कर दिया है। आज की तारीख में वे कर्फ्यू और पत्थरों की बात नहीं करते, वे प्रगति और विकास की बात करते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आज की तारीख में फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर से हिंसा और अशांति के स्तर पर ले जाने पर आमादा हैं, लेकिन अब उनके राष्ट्र विरोधी मंसूबे सफल नहीं होंगे क्योंकि लोग उनकी राजनीतिक साजिशों के प्रति जाग गए हैं।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीनेशनल कॉन्फ्रेंसPDPजम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistanKashmir Farooq AbdullahBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई