लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest Live Updates: किसान अड़े 'दिल्ली चलो' पर, हरियाणा-पंजाब सीमा पर हालात तनावपूर्ण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 20, 2024 08:07 IST

किसान नेताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो 21 फरवरी को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान नेताओं ने एमएसपी पर वार्ता फेल होने पर जारी की मोदी सरकार को चेतावनी सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो किसान 21 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू कर देंगेसरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान इस उम्मीद में हैं कि सरकार उनकी मांग मांग लेगी

दिल्ली/चंडीगढ़: किसानों ने बीते रविवार को केंद्र सरकार के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर चौथे दौर की बातचीत फेल होने के बाद ऐलान किया है कि वो 'दिल्ली चलो' मार्च को स्थगित करते हुए उन्हें आज तक का वक्त दिया है। हालांकि, किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो वो 21 फरवरी को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू कर देंगे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हम लगातार एमएसपी पर सरकार के साथ चर्चा करेंगे और चाहेंगे कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करे। अगर बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलता है हम 21 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च जारी रखेंगे।"

सरकार के साथ बातचीत फेल होने के बाद किसानों ने कहा कि वो लगातार सरकार से कह रहे हैं कि उनकी मांगों पर शीघ्रता से विचार किया जाए लेकिन अगर सरकार की ओर से ऐसा नहीं होता है कि उनके पास दिल्ली मार्च के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

इस बीच बीते सोमवार को पुलिस ने मानेसर में 500 से 600 किसानों के एक समूह को रोकने की तैयारी की। ये किसान अपनी मांग के संबंध में मंगलवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करना चाहते थे। किसानों का यह मार्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अध्यादेश की मांग के साथ किसानों की मांग के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित किया गया था, जो पिछले सप्ताह से हरियाणा-पंजाब सीमा के पास अपनी मांग को लेकर डंटे हुए हैं।

इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने "सार्वजनिक व्यवस्था" बनाए रखने के लिए सोमवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित 177 सोशल मीडिया खातों को आपातकालीन रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

मालूम हो कि किसानों का विरोध प्रदर्शन 13 फरवरी को शुरू हुआ था। किसान नेता अब दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें सीमा पार करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया है। इस बीच हरियाणा सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को दो और दिनों के लिए सोमवार तक बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में लागू है।

टॅग्स :किसान आंदोलनमोदी सरकारदिल्लीहरियाणापंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी