लाइव न्यूज़ :

किसानों का 'दिल्ली कूच', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस सीमाओं पर डटी किसानों को रोकने के लिए, जानिए ताजा हालात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2024 08:55 IST

किसान विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर देश की राजधानी से लगी सीमाओं पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ी पुलिस की चौकसीसरकार और किसानों नेताओं के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद सरकार है अलर्ट मोड पर दिल्ली की सीमाओं को सील किया गया ताकि प्रदर्शन पर अड़े किसान दिल्ली में कदम न रख सकें

नई दिल्ली: किसान विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर देश की राजधानी से लगी सीमाओं पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। बीते सोमवार को केंद्र सरकार और किसानों नेताओं के बीच हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। 

देश की राजधानी में कानून-व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने के लिए दिल्ली की सभी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया गया है ताकि प्रदर्शन पर अड़े किसान दिल्ली में कदम न रख सकें।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच समझौते के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक सोमवार देर रात बिना किसी समाधान के समाप्त हो गई, जिसके बाद किसानों ने मंगलवार को 'दिल्ली चलो' विरोध को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच घंटों चली बातचीत के बावजूद दोनों पक्ष किसी भी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे। हालांकि, सरकार ने कहा कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और एक समिति के गठन के माध्यम से कुछ अन्य को हल करने का एक फॉर्मूला प्रस्तावित किया गया है।

वहीं दूसरी ओर राजधानी में किसानों के आंदोलन की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है और कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि किसानों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सके।

पूरी दिल्ली में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं और शहर की सीमाएं पुलिस छावनी में बदल गई हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने 12 मार्च तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने, रैलियों, ट्रैक्टर प्रवेश और हथियार या ज्वलनशील वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे की बैठक बेनतीजा रहने के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि किसान मंगलवार को दिल्ली मार्च करेंगे। पंधेर ने कहा, "हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग पर गंभीर है। हमें नहीं लगता कि वे हमारी मांगों को पूरा करना चाहते हैं। अगर सरकार ने हमें कुछ भी पेशकश की होती तो हम अपने आंदोलन को वापस लेने पर पुनर्विचार कर सकते थे।"

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल के साथ वार्ता में भाग लेने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों के साथ हुई वार्ता के बाद संकेत दिया कि अधिकांश मुद्दों पर आम सहमति बन गई है। एक समिति के गठन के माध्यम से शेष चिंताओं के समाधान के लिए प्रस्ताव रखे गए हैं। उन्होंने कहा, ''हमें अब भी उम्मीद है कि किसान संगठन बातचीत करेंगे।''

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्र 2020-21 के आंदोलन से किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने पर सहमत हो गया, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी की मांग करने वाले नेताओं को समझाने में विफल रहा।

टॅग्स :किसान आंदोलनfarmers protestदिल्लीदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज