लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: पुलिस की पिटाई में 50 वर्षीय किसान की मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:30 IST

50 वर्षीय बंशी कुशवाह नाम के किसान की मौत के बाद 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की कथित पिटाई से 50 साल के एक किसान की सोमवार को यहां मौत हो गयी।इस घटना के बाद मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस की कथित पिटाई से 50 साल के एक किसान की सोमवार को यहां मौत हो गयी, जिससे इस घटना के बाद मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ संजीव उइके ने सोमवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल की रात को एक किसान बंसी कुशवाहा की कथित पिटाई करने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में किसान ने छह पुलिसकर्मियों के नाम लिए गए थे और उन सभी को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मालूम हुआ है कि किसान को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए 19 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उइके ने बताया कि हालांकि किसान की ओर से इस घटना के बारे में पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) स्तर के अधिकारी से जांच कराई जा रही है। किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसान का वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें किसान घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम ले रहा है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जबलपुर में शिवराज सरकार की पुलिस ने 50 वर्षीय बंशी कुशवाह नाम के किसान की बेरहमी से उस समय पिटाई की, जब वह अपने खेत में बंधी गाय को चारा, पानी देकर लौट रहा था। इस बेरहमी से पिटाई से उस ग़रीब किसान की मौत हो गयी।’’

उन्होंने कहा, 'शिवराज सरकार के आते ही प्रदेश में किसानों पर दमन प्रारंभ हो गया है। लॉकडाउन का पालन हो लेकिन एक किसान जब अपनी भूखी प्यासी गाय को चारा पानी देकर घर लौट रहा हो, तब कारण जाने बिना उसकी बेरहमी से पिटाई, दरिंदगी एवं बर्बरता है।'

कमलनाथ ने आगे कहा, ‘‘इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये । किसान के परिवार की सरकार हरसंभव मदद करे। शिवराज सरकार में एक तरफ़ तो अपराधी भाग रहे हैं, संभल नहीं रहे हैं, वही दूसरी तरफ आमजन पिटाई व दमन का शिकार हो रहे हैं और मारे जा रहे हैं।’’

टॅग्स :जबलपुरमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज