लाइव न्यूज़ :

बलात्कार की शिकायत पर ‘कार्रवाई ना होने’ का आरोप लगाते हुए परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:13 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर थाने के बाहर एक महिला और उसके परिवार ने बलात्कार के मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समय रहते रोक लिया।

घटना बुधवार की है, जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में, परिवार के तीन सदस्य चिल्लाते और खुद पर मिट्टी का तेल डालते नजर आ रहे हैं। वे खुद को आग लगाने ही वाले थे, तभी कुछ महिला कर्मी सहित कुछ पुलिस कर्मियों ने उनके हाथ से ‘लाइटर’ छीन लिया।

गौरतलब है कि माता-पिता ने उल्हासनगर थाने में इस साल जुलाई में दो लोगों के खिलाफ उनकी बेटी से बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

वीडियो में, परिवार के सदस्य दावा करते दिख रहे हैं कि बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, कुछ पुलिस कर्मी परिवार को थाने के अंदर ले जाते दिख रहे हैं।

स्थानीय निरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने मामले को संवेदनशील बताते हुए कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल